रांची : अधिकतम 28 लाख खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी

रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू हुआ. अवर सचिव सह मास्टर ट्रेनर देवदास दत्ता ने चुनाव से संबंधित नियमावली की जानकारी दी. कहा कि अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों के प्रति सचेत रहे. निर्वाची पदाधिकारियों को चुनाव खर्च की स्क्रूटनी […]
रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू हुआ.
अवर सचिव सह मास्टर ट्रेनर देवदास दत्ता ने चुनाव से संबंधित नियमावली की जानकारी दी. कहा कि अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों के प्रति सचेत रहे. निर्वाची पदाधिकारियों को चुनाव खर्च की स्क्रूटनी के बारे में बताया गया. कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी द्वारा खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये है.
सजग और सतर्क रह कर ही खर्च की मॉनिटरिंग की जा सकती है. अधिकारियों को निर्वाचन व्यय को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गयी.उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे व राजेश रंजन वर्मा ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान पालन किये जानेवाले प्रावधानों के बारे में बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




