सशक्त कलीसिया के लिए समन्वय महत्वपूर्ण
Updated at : 30 Oct 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के मोडरेटर बिशप डॉ पीसी सिंह ने कहा कि पास्टरेट, डायसिस व सिनोड के बीच एकजुटता जरूरी है और इसके लिए प्रेम व आपसी संबंध महत्वपूर्ण है. बाइबल से रुथ और नाओमी का उदाहरण देते हुए कहा कि परमेश्वर व परिवार के प्रति प्रतिबद्धता, कलीसिया के साथ मजबूत […]
विज्ञापन
रांची : चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के मोडरेटर बिशप डॉ पीसी सिंह ने कहा कि पास्टरेट, डायसिस व सिनोड के बीच एकजुटता जरूरी है और इसके लिए प्रेम व आपसी संबंध महत्वपूर्ण है. बाइबल से रुथ और नाओमी का उदाहरण देते हुए कहा कि परमेश्वर व परिवार के प्रति प्रतिबद्धता, कलीसिया के साथ मजबूत संबंध और ईश्वर के साथ चलना जरूरी है़ सदस्यों में यह भावना होनी चाहिए कि सीएनआई मेरा चर्च है.
बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष, पादरी व बिशप इसके अंग हैं और कोई भी अंग दूर न रहे. जब विश्वास मजबूत होता है, तो कलीसिया के साथ संबंध भी सशक्त रहता है और हम समर्पित भाव से ईश्वर की महिमा के कार्य करते हैं. सीएनआई के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी शहरी क्षेत्र की महिलाएं.
वे सीएनआई की स्टीवर्डशिप कमेटी द्वारा कलीसिया के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिशप वेस्टकाॅट गर्ल्स स्कूूल नामकुम में आयाेजित चार दिवसीय फेस्टिवल ऑफ होप- 2019 कार्यक्रम के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में 23 डायसिस के सुदूरवर्ती क्षेत्रों की 500 महिलाएं शामिल है़ं इससे पूर्व फेस्टिवल ऑफ होप की समन्वयक नोरा सिंह व सचिव सेलिस अग्रवाल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया़
कार्यक्रम में डिप्टी मॉडरेटर बिशप विजय कुमार नायक, सिनोड के कोषाध्यक्ष प्रो जयंत अग्रवाल, छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के, बिशप पीपी हाबिल, बिशप मनोज चरण, जोशुआ रतलम, पीपी तिवारी, बिशप वेस्कॉट ब्वाॅयज स्कूल के प्राचार्य आरआई थॉर्नटन, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या एन जेकब्स, राजकुमार नागवंशी, एकता पीटर व अन्य मौजूद थे.
संत स्टीफन कॉलेज सहित देश के श्रेष्ठ 764 संस्थान सीएनआई के
महासचिव अल्विन मसीह ने बताया कि संत स्टीफन कॉलेज दिल्ली, स्कॉटिश कॉलेज कोलकाता, बिशप कॉलेज कोलकाता सहित देश भर में सीएनआई के 764 संस्थान हैं. इसका विस्तार देश के 80 फीसदी हिस्से में है और इसके 27 डायसिस के तहत 4500 चर्च हैं. सदस्यों की संख्या लगभग 15 लाख है. यह चर्च दृढ़ चट्टान पर खड़ा है और इसमें प्रभु साधारण लोगों का इस्तेमाल कर चमत्कार करते हैं. स्टीवर्डशिप डायरेक्टर सुरेश जेकब ने कहा कि सीएनआई की विभिन्न समितियों में युवा व महिलाआें को भी समुचित जगह दी जाती है. मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




