चुनाव की तैयारी में जुट जायें : बाबूलाल

Updated at : 27 Oct 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी में जुट जायें : बाबूलाल

रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल्द ही चुनाव की घोषणा होनेवाली है. ऐसे में कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाये. कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलें. लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करायें. श्री मरांडी शनिवार को […]

विज्ञापन

रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल्द ही चुनाव की घोषणा होनेवाली है. ऐसे में कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाये. कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलें.

लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करायें. श्री मरांडी शनिवार को विधायक आवास सभागार में झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शरीफ अंसारी ने कहा कि भाजपा की भेदभाव वाली सरकार है.
झारखंड में लगातार मॉब लिचिंग की घटनाएं हो रही हैं. वहीं भाजपा के मंत्री मॉब लिंचिग करने वाले आरोपियों को माला पहना कर स्वागत करते हैं. मौके पर अकबर कुरैशी, मो इकबाल, मौलाना ताहिर उल कादरी, मोइन अंसारी, मन्नान अंसारी, मकबूल अंसारी, तौफिक खान, इकबाल खान, साबिर खान, इमरान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola