रांची : संघ ने कहा, सहकारिता बैंक की साख प्रभावित कर रहे हैं विजय सिंह

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने गैर निबंधित संस्था सहकारिता अध्ययन मंडल जमशेदपुर के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह पर राज्य के सहकारिता बैंक की साख को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. संघ द्वारा इससे संबंधित ज्ञापन झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष को सौंपा गया है. कहा गया है कि […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने गैर निबंधित संस्था सहकारिता अध्ययन मंडल जमशेदपुर के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह पर राज्य के सहकारिता बैंक की साख को प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ द्वारा इससे संबंधित ज्ञापन झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष को सौंपा गया है. कहा गया है कि श्री सिंह काफी समय से बैंक के खिलाफ अनर्गल व भ्रामक दुष्प्रचार कर रहे हैं. निदेशक मंडल के चुनाव में हारने के बाद वह बैंक के वरीय पदाधिकारियों को डराने के लिए मीडिया में अनर्गल बयान दे रहे हैं. इससे बैंक के ग्राहक व को-ऑपरेटिव सोसाइटी के जमाकर्ता बैंक की शाखाओं में आकर बैंक के डूबने की आशंका जता रहे हैं. संघ ने अध्यक्ष से सभी सहकारी समितियों व बड़े निवेशकों की बैठक कर बैंक की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

ज्ञापन देनेवालों में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन प्रसाद, महासचिव राजीव कुमार, संतोष साहू, मुकेश कुमार, तिलकदेव, निखिल बंका, राकेश कुमार, रमेश राव, अटल कुमार, मुकेश साव, अमित गुप्ता, राजीव सिंह और मीडिया प्रभारी अनिल पन्ना शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola