हर खेत में पानी व हर हाथ को मिलेगा काम : बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन

मसलिया/पालोजोरी : जनादेश यात्रा के तहत झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार मसलिया के दलाही और देवघर के पालोजोरी में जनसभा की. उन्होंने कहा कि 2019 में झाविमो की सरकार बनी तो यहां के किसानों के खेत के लिए पानी की व्यवस्था होगी. कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर सरकार ने पांच साल में सिंचाई के नाम पर […]

विज्ञापन

मसलिया/पालोजोरी : जनादेश यात्रा के तहत झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार मसलिया के दलाही और देवघर के पालोजोरी में जनसभा की. उन्होंने कहा कि 2019 में झाविमो की सरकार बनी तो यहां के किसानों के खेत के लिए पानी की व्यवस्था होगी. कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर सरकार ने पांच साल में सिंचाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर डोभा तो खुदवाये, लेकिन एक भी डोभा में पानी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी सरकार बनी तो एक साल में चेक डैम, नहर व बड़े-बड़े तालाब बनाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कहा कि झाविमो सत्ता में आकर टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति व प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को वेतनमान के साथ नौकरी व उनका स्थायीकरण का काम करेगी. मैट्रिक व इंटर पास िवद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप भी दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola