अनगड़ा : पांच साल में 28 लाख परिवारों को मिला योजना का लाभ : नीलकंठ

Updated:
विज्ञापन

खिजरी विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन अनगड़ा : जिला 20 सूत्री कार्यक्रम समिति ने बुधवार को गेतलसूद मैदान में खिजरी विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि विगत पांच साल के दौरान राज्य में चल रही 135 योजनाओं का लाभ 28 लाख परिवारों को मिला है. […]

विज्ञापन
खिजरी विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन
अनगड़ा : जिला 20 सूत्री कार्यक्रम समिति ने बुधवार को गेतलसूद मैदान में खिजरी विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि विगत पांच साल के दौरान राज्य में चल रही 135 योजनाओं का लाभ 28 लाख परिवारों को मिला है. राज्य में 2 लाख 17 हजार महिला समूहों का गठन किया गया है. जिससे महिलाएं सशक्त बनी हैं. विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि विगत पांच साल में विकास की गति तेज हुई है.
खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज, घर-घर में पानी योजना का शुभारंभ किया गया. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है. 2022 तक राज्य के हर गरीब का पक्का मकान बनेगा. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीबों के उत्थान में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. सम्मेलन को जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, आरती कुजूर, आरती सिंह, रामनाथ महतो, जगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, नरेश साहू, गाजू महतो, सुनील महतो, शंकर बैठा, लालू साहू, रामसाय मुंडा, बिगेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola