रांची : चुनाव में ब्राह्मणों को भी मौका दिया जाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 1:22 AM
विज्ञापन
रांची : विश्व ब्राह्मण संघ के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की गयी. निर्णय लिया गया कि जिन विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, वहां जाकर संघ के पदाधिकारी उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. […]
विज्ञापन
रांची : विश्व ब्राह्मण संघ के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की गयी.
निर्णय लिया गया कि जिन विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, वहां जाकर संघ के पदाधिकारी उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की. संगठन के कामकाज के लिए झारखंड में संघ के अन्य पदों का विस्तार दीपावली व छठ के बाद किया जायेगा. बैठक में प्रदेश महासचिव रामदेव पांडेय, बीके त्रिपाठी, राजा दुबे, पवन पांडेय, राजेश तिवारी, नागप्रेमी, अनिरुद्ध तिवारी, नीलम तिवारी, अनिल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे .
ब्राह्मणों की एकता के लिए युवा आगे आयें
दूसरी ओर विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश इकाई की बैठक मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में हुई. इसमें मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक जेबी महापात्रा व विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्वी भारत के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव पंडित रंगनाथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को आगे लाकर एकजुट करना आवश्यक है़
आने वाले समय में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी़ श्री महापात्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संस्कार लाना जरूरी है़ बैठक में प्रमोद कुमार शर्मा, पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, ललन उपाध्याय, संजीत पांडे, गोपाल उपाध्याय, राजीव पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता दीपक अोझा ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










