रांची : पार्षद को जिंदा जला देने की धमकी दी

रांची : कोतवाली थाना में वार्ड 21 के पार्षद व पुरानी रांची निवासी मो एहतेशाम ने कांके ब्लॉक निवासी गुड्डू शुक्ला पर मारपीट करने व गाड़ी सहित जिंदा जला देने की धमकी देने का आरोप लगाया है़ उन्होंने कोतवाली थाना, कोतवाली डीएसपी व एसएसपी को आवेदन दिया है़ एहतेशाम ने आवेदन में लिखा है कि […]
रांची : कोतवाली थाना में वार्ड 21 के पार्षद व पुरानी रांची निवासी मो एहतेशाम ने कांके ब्लॉक निवासी गुड्डू शुक्ला पर मारपीट करने व गाड़ी सहित जिंदा जला देने की धमकी देने का आरोप लगाया है़ उन्होंने कोतवाली थाना, कोतवाली डीएसपी व एसएसपी को आवेदन दिया है़
एहतेशाम ने आवेदन में लिखा है कि वे रविवार की शाम छह बजे कांके से लौट रहे थे, उसी समय हॉट लिप्स चौक के पास उनकी कार के आगे एक बुलेट सवार आ कर रुका और मारपीट करने लगा.
गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी सहित जला देने की धमकी दी़ कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पार्षद की कार से बुलेट में धक्का लग गया था़ उसी पर विवाद हुआ था़ एहतियात के तौर पर पार्षद ने आवेदन दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




