ePaper

रांची : मांगी रंगदारी, विरोध करने पर चाकू से हमला किया

Updated at : 21 Oct 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मांगी रंगदारी, विरोध करने पर चाकू से हमला किया

रांची : न्यूक्लियस मॉल के सामने नगर निगम की पार्किंग वसूली के इंचार्ज वीरभद्र सिंह ने उदय मुंडा उर्फ गोलू, राहुल मुंडा, आकाश कैथा तथा अन्य लोगों पर मारपीट करने तथा व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है इस संबंध में लोअर बाजार थाना में शिकायत की गयी है़ लेक रोड निवासी लंकेश […]

विज्ञापन
रांची : न्यूक्लियस मॉल के सामने नगर निगम की पार्किंग वसूली के इंचार्ज वीरभद्र सिंह ने उदय मुंडा उर्फ गोलू, राहुल मुंडा, आकाश कैथा तथा अन्य लोगों पर मारपीट करने तथा व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है
इस संबंध में लोअर बाजार थाना में शिकायत की गयी है़ लेक रोड निवासी लंकेश सिंह के पुत्र वीरभद्र सिंह ने आवेदन में लिखा है कि मॉल के पास नगर निगम की ओर से पार्किंग चार्ज वसूलने का जिम्मा उसे मिला है़ रविवार को दिन के चार बजे चडरी निवासी उदय मुंडा उर्फ गोलू व राहुल मुंडा आये और कहा कि जितनी भी दुकानें व गाड़ियां यहां लगती हैं, सबको रंगदारी देना पड़ेगा
इस बात का वीरभद्र सिंह ने विरोध किया, तो उस समय दोनों चले गये. बाद में नगड़ा टोली निवासी आकाश कैथा व 20 अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया़ धमकी देते हुए कहा कि बबलू मुंडा व सबलू मुंडा सरना समिति के अध्यक्ष व सदस्य है़ं कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा़ आरोपियों ने जान मारने की धमकी भी दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola