रांची : राशि स्वीकृत, फिर भी सड़क बनना शुरू नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2019 1:00 AM
विज्ञापन
रांची : मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के 20 दिन बाद भी हेहल-पीपरटोली सड़क का काम शुरू नहीं हुआ. राशि के अभाव में सड़क अधूरी है.सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. इससे गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गाड़ियां फंस रही हैं. 14 करोड़ की लागत से इस सड़क का काम शुरू किया गया […]
विज्ञापन
रांची : मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के 20 दिन बाद भी हेहल-पीपरटोली सड़क का काम शुरू नहीं हुआ. राशि के अभाव में सड़क अधूरी है.सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. इससे गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गाड़ियां फंस रही हैं. 14 करोड़ की लागत से इस सड़क का काम शुरू किया गया था, लेकिन ज्यादा जमीन अधिग्रहण की जरूरत पड़ी. ऐसे में इसके इस्टीमेट में संशोधन का प्रस्ताव बढ़ाया गया था.
रांची-गुमला मुख्य मार्ग में आइटीआइ से करीब दो किमी दूर इस सड़क पर स्थित हेहल अंचल कार्यालय के आगे का हिस्सा छूटा हुआ है. पुल तो बन गया है, लेकिन सड़क कच्ची रह गयी है. मंत्रिपरिषद ने नये संशोधित इस्टीमेट करीब 40 करोड़ की स्वीकृति दे दी है. इस राशि से जमीन अधिग्रहण कर शेष हिस्से को बनाया जाना है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










