विधानसभा चुनाव 2019 : आमलोगों की जरूरतों को मुद्दा बनायेगी आप
Updated at : 17 Oct 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ईमानदार राजनीति की मुहिम तेज करने व झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ बुधवार को आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होगया. मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में हुए इस सम्मेलन में प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण […]
विज्ञापन
रांची : ईमानदार राजनीति की मुहिम तेज करने व झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ बुधवार को आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होगया. मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में हुए इस सम्मेलन में प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े बुनियादी सवालों को मुद्दा बनायेगी़ लोग भरमाने वाली राजनीति से ऊब चुके है़ं उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि चाहिए, जो उनके रोजमर्रा के सवालों और चुनौतियों का सामना करने में उनकी मदद करे
आम आदमी पार्टी ने पांच साल पहले दिल्ली में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति के प्रति जनविश्वास की जो लहर पैदा की थी, वह अब झारखंड में भी पहुंच गयी है विधानसभा चुनाव में हम एक लंबी लकीर खींचने में सफल होंगे़
प्रदेश सचिव और रांची से संभावित उम्मीदवार राजन कुमार सिंह ने कहा कि रांची की जनता ने देखा है कि उन्होंने लगातार 25 सालों तक जिसे विधानसभा में अपना प्रतिनिधि बनाये रखा, उसने शहर की बुनियादी समस्याओं और सवालों की लगातार अनदेखी की है़ रांची की जनता अब बदलाव के लिए बेचैन है़
सम्मेलन में राज्य में रिक्त पदों पर बहाली नहीं होने, पांच सालों में जेपीएससी सिविल सेवा की एक भी परीक्षा नहीं लिये जाने, स्कूल-कॉलेजों में आधारभूत संरचना के ध्वस्त होने और विधि-व्यवस्था की लचर स्थिति पर चर्चा भी हुई
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे, संयुक्त सचिव यास्मिन लाल, चुनाव अभियान समिति के अनिल चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, जिला प्रभारी अंजन वर्मा, लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम, सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम मिश्रा, असमा खातून, लक्ष्मण सिंह, शोएब अख्तर, शकील अहमद, मुंतजिर आलम सहित कई लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




