रांची : सीसीएल को डीवीसी की बेरमो माइंस हस्तांतरित की गयी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : बोकारो जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की बेरमो माइंस रविवार को सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) को दे दिया गया. इस मौके पर सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, डीवीसी के सदस्य सचिव पीके मुखोपाध्याय मौजूद थे. डीवीसी के इस खदान से 2017 से उत्पादन नहीं हो रहा […]
विज्ञापन
रांची : बोकारो जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की बेरमो माइंस रविवार को सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) को दे दिया गया. इस मौके पर सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, डीवीसी के सदस्य सचिव पीके मुखोपाध्याय मौजूद थे.
डीवीसी के इस खदान से 2017 से उत्पादन नहीं हो रहा है. बेरमो खदान में करीब 124 मिलियन टन वाशरी ग्रेड कोयले का भंडार है. सीसीएल को खदान के साथ 400 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण भी मिलेगा. उत्पादन के पुनः शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार सृजन के साथ साथ संसाधनों का पूर्णतः उपयोग भी होगा. डीवीसी की खदान से हाल के वर्षों में अधिकतम चार लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ है.
सीएमडी ने कहा कि इस विरासत को हम सभी मिलकर इसे उच्चतम शिखर तक ले जायेंगे. बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, नगर पार्षद राकेश कुमार सिंह ने भी विचार रखा. इस मौके पर निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्तव, जीएम आरवी सिंह, एमके पंजाबी, प्रशांत वाजपेयी, पी चंदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन