रांची : नामकुम में किशोर-किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : नामकुम बस्ती में एक किशोर ने कीटनाशक खाकर व किशोरी ने हाथ का नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. किशोर नितिन कच्छप व किशोरी को रिम्स में भर्ती कराया गया है़ दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ नितिन कच्छप नामकुम के टंगटंग टोली में रहता है और नौवीं का छात्र है़ […]

विज्ञापन
रांची : नामकुम बस्ती में एक किशोर ने कीटनाशक खाकर व किशोरी ने हाथ का नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. किशोर नितिन कच्छप व किशोरी को रिम्स में भर्ती कराया गया है़ दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ नितिन कच्छप नामकुम के टंगटंग टोली में रहता है और नौवीं का छात्र है़ इस संबंध में नामकुम थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास एेसी कोई सूचना नहीं मिली है़
इस संबंध में सीडयूब्ल्सी की सदस्य सह अधिवक्ता तनुश्री सरकार ने बताया कि उन्हें नामकुम बस्ती के लोगों ने इसकी जानकारी दी. दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी दोनों के होश में आने के बाद ही पता चला पायेगा़ कयास लगाया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल हैं और घर वालों के विरोध के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा.
सीडयूब्ल्सी की सदस्य तनुश्री सरकार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने बरियातू पुलिस को रिम्स भेजा़ बरियातू थाना के दारोगा वीरेंद्र मेहता ने किशोर-किशोर के संबंध में रिम्स से जानकारी लेकर सीडयूब्ल्सी को इसकी जानकारी दी़ पुलिस सुरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है़ तनुश्री सरकार का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जायेगा और विस्तृत जानकारी ली जायेगी़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola