रांची : बालू लदे ट्रक ने ऑटो में मारा धक्का, छात्रा की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज के समीप दिन के 12:30 बजे बालू लदे ट्रक (जेएच 01 एसी-2734) ने ऑटो में धक्का मार दिया़ घटना में ऑटो में सवार तिलता (रातू) स्थित गायत्री नगर निवासी मनोज प्रसाद बारी की पुत्री प्रिया कुमारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गयी़ रिम्स में इलाज के दौरान उसकी […]
विज्ञापन
रांची : संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज के समीप दिन के 12:30 बजे बालू लदे ट्रक (जेएच 01 एसी-2734) ने ऑटो में धक्का मार दिया़ घटना में ऑटो में सवार तिलता (रातू) स्थित गायत्री नगर निवासी मनोज प्रसाद बारी की पुत्री प्रिया कुमारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गयी़ रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी
इधर, धक्का मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, तो पुलिस ने उसका पीछा किया़ पुलिस को पीछा करते देख चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया़ बाद में पंडरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया़ प्रिया मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम की छात्रा थी़ वह कोचिंग क्लास के लिए रातू रोड स्थित दीपक क्लासेस में कोचिंग के लिए जा रही थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










