पिस्कानगड़ी : रोजगार मिलने के बाद ही खाली करेंगे गांव

Updated at : 11 Oct 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : रोजगार मिलने के बाद ही खाली करेंगे गांव

पिस्कानगड़ी : हटिया विस्थापित परिवार समिति के बैनर तले कुटे में विस्थापित महिलाओं की बैठक हुई. इसमें चिंता व्यक्त की गयी कि सरकार उन्हें रहने के लिए मकान तो दे रही है पर यदि उनके लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी, तो उनकी रोजाना की जरूरतें कैसे पूरी होंगी. बैठक में सरकार से […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : हटिया विस्थापित परिवार समिति के बैनर तले कुटे में विस्थापित महिलाओं की बैठक हुई. इसमें चिंता व्यक्त की गयी कि सरकार उन्हें रहने के लिए मकान तो दे रही है पर यदि उनके लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी, तो उनकी रोजाना की जरूरतें कैसे पूरी होंगी. बैठक में सरकार से पहले रोजगार की व्यवस्था करने, मुआवजा राशि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत देने सहित अन्य समस्याअों के समाधान की मांग की गयी. तभी गांव खाली करने की बात कही गयी. अन्यथा इसे लेकर बाल-बच्चों के साथ आंदोलन व सरकारी भवनों का निर्माण कार्य बाधित करने की चेतावनी दी गयी.
समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा कि समय रहते सरकार सभी समस्याओं का समाधान अवश्य करेगी. बैठक को पूनम देवी, सुमन देवी, महावीर मुंडा, बसंती देवी, बुलबुल तिर्की, माया शाहदेव, प्रतिमा तिर्की, प्रिया शाहदेव व काजल देवी ने भी संबोधित किया. मौके पर आशा देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, सुजाता शाहदेव, शीला गाड़ी, कमला शाहदेव, गीता देवी, रेखा देवी, सुमित्रा शाहदेव, सुनैना शाहदेव, उषा रानी, माना शाहदेव सहित काफी संख्य में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola