शहीद जवान के घर पहुंचे सुदेश

Updated:
विज्ञापन

रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को नक्सली के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए राहे के चैनपुर गांव के रहने वाले खंजन कुमार के घर पहुंचे़ श्री महतो ने शहीद के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया़ श्री महतो ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरी पार्टी के परिवार के […]

विज्ञापन
रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को नक्सली के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए राहे के चैनपुर गांव के रहने वाले खंजन कुमार के घर पहुंचे़ श्री महतो ने शहीद के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया़ श्री महतो ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरी पार्टी के परिवार के लोगों के साथ है़
श्री महतो ने पुलिस के आला-अफसरों से बात कर घटना की जानकारी भी ली़ मौके पर श्री महतो ने कहा कि कहा कि दो जवानों के शहादत की खबर से मर्माहत हू़ं राहे की धरती के लाल की इस शहादत को सदैव याद रखा जायेगा़ इससे पहले गांव पहुंचने पर शहीद खंजन कुमार महतो के घर की महिलाएं और अन्य परिजनों ने आजसू प्रमुख को सारी जानकारी दी़ श्री महतो ने कहा कि शहीद खंजन कुमार महतो और अखिलेश राम जैसे वीर सपूत पर पूरे झारखंड को गर्व है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola