रांची से सटे दशम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से सटे दशम फॉल के पास आज अहले सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए. कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें रांची अस्ताल में भर्ती कराया गया है. रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. इलाके में […]
विज्ञापन
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से सटे दशम फॉल के पास आज अहले सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए. कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें रांची अस्ताल में भर्ती कराया गया है.
रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है. इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बाद ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान शुक्रवार तड़के ये मुठभेड़ हुई.
शहीद जवानों के नाम हैं कंचन प्रसाद महतो और अखिलेश राम. मुठभेड़ में जवान अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिसे इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्हें तीन गोलियां लगी थी.
गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी की दशम फॉल के पास नक्सलियों का दस्ता छिपा है. सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया. शुक्रवार अहले सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन