झाविमो दे सकता है राज्य को बेहतर विकल्प : बाबूलाल मरांडी
Updated at : 04 Oct 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 परिवर्तन का वर्ष है़ झारखंड की जनता परिवर्तन के लिए व्याकुल है़ झाविमो झारखंड को बेहतर विकल्प दे सकता है़ वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही. श्री मरांडी गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह में बोल रहे थे. मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के […]
विज्ञापन
रांची: झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 परिवर्तन का वर्ष है़ झारखंड की जनता परिवर्तन के लिए व्याकुल है़ झाविमो झारखंड को बेहतर विकल्प दे सकता है़ वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही.
श्री मरांडी गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह में बोल रहे थे. मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव व वार्ड पार्षद कौशल किशोर महली अपने समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हुए़
श्री मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बनाये गये पुल-पुलिया पखवाड़े भर में बह जा रहे है़ं ऐसी सरकार जो अपनी गलती का दोष चूहों पर मढ़ती हो, उससे जिम्मेवार की उम्मीद नहीं की जा सकती है़ राज्य की रघुवर सरकार से जनता ऊब चुकी है. श्री महली के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सविता कुजूर, राजेश कच्छप, एस आर मिंज आदि झाविमो में शामिल हुए़ मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, बिनोद शर्मा आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




