राजस्वकर्मी नहीं पहुंच सके सीएम आवास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य भर के हड़ताली राजस्वकर्मियों ने मंगलवार को मोरहाबादी से जुलूस निकाला. बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे थे, लेकिन आड्रे हाउस के पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस पर सारे कर्मी मांगों के समर्थन में वहीं पर नारेबाजी करने लगे. कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिल कर […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर के हड़ताली राजस्वकर्मियों ने मंगलवार को मोरहाबादी से जुलूस निकाला. बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे थे, लेकिन आड्रे हाउस के पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
इस पर सारे कर्मी मांगों के समर्थन में वहीं पर नारेबाजी करने लगे. कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिल कर ज्ञापन देना है. बाद में मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रामाकांत सिंह से कर्मचारी नेताअों की वार्ता हुई. झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ की ओर से उन्हें नौ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया. विशेष सचिव ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद वहां से कर्मी हटे.
मौके पर भरत सिन्हा, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, दुर्गेश मुंडा ने कहा कि राज्य के सारे राजस्व उपनिरीक्षक 27 दिनों से हड़ताल पर हैं. इस कारण अंचल कार्यालय का कामकाज ठप हो गया है. विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट नहीं बन रहे हैं. अंचल में जमीन संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं. आंदोलन की अगली कड़ी में सारे हड़ताली कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का निर्णय लिया था.
इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होगी, तो आंदोलन को और बढ़ाया जायेगा. मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार साहू, विनोद ओझा, अरविंद उपाध्याय, अनिल पांडेय, सुरेश राम, कामदेव प्रसाद, कुश तिवारी, महावीर प्रसाद, अवधि किशोर पंडित, राम प्रकाश चौधरी, महेंद्र प्रसाद, महेंद्र महतो, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




