झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी

Updated:
विज्ञापन

रांची : एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एलान किया है कि उनकी पार्टी इस साल झारखंड में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. रांची में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए, हैदराबाद से सांसद ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) ‘मुसलमानों, ईसाइयों, आदिवासियों और अन्य धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करेगी’ और […]

विज्ञापन

रांची : एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एलान किया है कि उनकी पार्टी इस साल झारखंड में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. रांची में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए, हैदराबाद से सांसद ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) ‘मुसलमानों, ईसाइयों, आदिवासियों और अन्य धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करेगी’ और देश के इस हिस्से में अपना राजनीतिक आधार बढ़ायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने यह नहीं बताया कि एआइएमआइएम आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अगली विधानसभा में उनकी पार्टी के कई सदस्य होंगे. ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि एआइएमआइएम शेख भिखारी और जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष को जाया नहीं जाने देगी.

ज्ञात हो कि शेख भिखारी स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि जयपाल सिंह मुंडा हॉकी टीम के कप्तान. मुंडा के नेतृत्व वाली हॉकी टीम ने 1928 के ओलिंपिक में स्वर्ण जीता था. ओवैसी ने कहा, ‘हम सिर्फ झारखंड का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि विधानसभा में सदस्य भी भेजेंगे.’

तबरेज की पत्नी को दिया इंसाफ दिलाने का भरोसा

सांसद ने सरायकेला में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार दिये गये तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन को आश्वासन दिया कि मामले में इंसाफ दिलाया जायेगा. चोरी की कथित घटना को लेकर 24 साल के अंसारी को खंभे से बांधकर लोहे की छड़ों से पीटा गया था और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने को मजबूर किया गया था. इस घटना का वीडियो राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर दिखाया गया था. तबरेज की पत्नी शाइस्ता ने मंगलवार को ओवैसी की रैली में हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola