समाज के सभी वर्गों का विकास होगा, तभी बनेगा उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल झारखंड : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 4:13 PM
रांची/कांके/बोड़ेया : अंत्योदय का मंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘कमल दूत अभियान’ की शुरुआत कर हर्षित हूं. आप सभी कमल दूतों को धन्यवाद. आप सभी गरीबों की सेवा करने निकल रहे हैं. मुझे विश्वास है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जब […]
रांची/कांके/बोड़ेया : अंत्योदय का मंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘कमल दूत अभियान’ की शुरुआत कर हर्षित हूं. आप सभी कमल दूतों को धन्यवाद. आप सभी गरीबों की सेवा करने निकल रहे हैं. मुझे विश्वास है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जब आपके माध्यम से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी, तो अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति भी योजना से लाभान्वित हो सकेगा. यही पंडित जी और भारतीय जनता पार्टी का सपना है.
ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांके विधानसभा के बोड़ेया में ‘कमल दूत अभियान’ का शुभारंभ करते हुए कहीं. रघुवर दास ने कहा कि ‘कमल दूत’ गांव-कस्बों तक जाकर लोगों को राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देंगे. सरकार की सभी योजनाएं गरीबों को केंद्रित कर संचालित की जा रही हैं. समाज के सभी वर्गों का विकास होगा, तभी उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल झारखण्ड का निर्माण कर सकेंगे.
श्री दास ने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का ही प्रतिफल है कि राज्य की महिलाएं 1 रुपया में 50 लाख तक की संपत्ति का निबंधन कराकर मालकिन बन रही हैं. उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, पेंशन योजना, बहन-बेटियों के लिए शौचालय, बच्चियों के लिए सुकन्या योजना समेत अन्य योजनाएं गरीब, वंचित, पिछड़ों, महिला, युवा के लिए ही तो है. इनके सतत विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










