रांची : लाइसेंसी शराब दुकानों में बिक रही है नकली शराब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी की लाइसेंसी शराब दुकानों में नकली शराब बेचने का मामला सामने आया है. गुरुवार को राज्य के कई जिलों में शराब की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी हुई. इस क्रम में साहू चौक, पुंदाग में विशाल कुमार नाम की लाइसेंसी शराब दुकान में नकली शराब बेचने का मामला पाया गया. छापेमारी उत्पाद निरीक्षक […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी की लाइसेंसी शराब दुकानों में नकली शराब बेचने का मामला सामने आया है. गुरुवार को राज्य के कई जिलों में शराब की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी हुई. इस क्रम में साहू चौक, पुंदाग में विशाल कुमार नाम की लाइसेंसी शराब दुकान में नकली शराब बेचने का मामला पाया गया. छापेमारी उत्पाद निरीक्षक संजीत देव के नेतृत्व में की गयी.
छापेमारी में पुंदाग की लाइसेंसी विशाल कुमार की दुकान में उपलब्ध शराब गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पायी गयी. इस मामले में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव ने बताया कि दुकान की बोतलों में रखी शराब मिलावटी पायी गयी है. उन्होंने बताया कि शराब जब्त कर ली गयी है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसमें क्या गड़बड़ी की गयी है, लेकिन शराब में मिलावट की गयी है, यह प्रथम दृष्ट्या साफ है.
उत्पाद विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नकली शराब और अवैध शराब की सूचना पर राज्य भर में छापेमारी की जा रही है. धनबाद और रांची की कुछ दुकानों में गड़बड़ी की सूचना है. छापेमारी के बाद जब्त सैंपलों की जांच की जायेगी. उसी के बाद मामले में कुछ कहना उचित होगा. राज्य में ऐसा मामला पहली बार आया है, जब लाइसेंसी शराब दुकानों में नकली शराब मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










