रांची/सिमडेगा : आवास योजना के लिए बालू उपलब्ध करायें

रांची/सिमडेगा : सिमडेगा में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की. श्री मुंडा ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में गड़बड़ी होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. […]
रांची/सिमडेगा : सिमडेगा में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की. श्री मुंडा ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में गड़बड़ी होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है.
इसके लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करायें. उन्होंने पथ निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़क के लिए ली गयी जमीन के एवज में संबंधित व्यक्ति को मुआवजा का भुगतान शीघ्र कराने को कहा. केंद्रीय मंत्री ने जिला सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से चलाये जा रहे पोषण अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान गर्भवती महिलाओं पोषण आहार की थाली दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










