मशीन का लिंक फेल नहीं काटा गया चालान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 6:50 AM
विज्ञापन
रांची : राजधानी में मोटरयान संशोधन बिल के लागू होने के बाद से हेलमेट पहनने वालों की तादाद बढ़ी है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को राजधानी में चालान काटने वाली मशीन का लिंक फेल होने की वजह से चालान नहीं कटा. मशीन सोमवार तक […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में मोटरयान संशोधन बिल के लागू होने के बाद से हेलमेट पहनने वालों की तादाद बढ़ी है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को राजधानी में चालान काटने वाली मशीन का लिंक फेल होने की वजह से चालान नहीं कटा. मशीन सोमवार तक ठीक हो जाने की उम्मीद है.
इससे पहले भी चालान काटने वाली मशीन में लिंक फेल होने की बात सामने आयी थी. मशीन को दुरुस्त करने में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुटे हैं. बताया जा रहा है कि मशीन ठीक होने के बाद चालान काटने की कार्रवाई शुरू होगी. चालान नहीं कटने के बाद भी विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










