नया विधानसभा भवन लोगों के सपनों का जीता-जागता प्रमाण है : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

Updated at : 14 Sep 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
नया विधानसभा भवन लोगों के सपनों का जीता-जागता प्रमाण है : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुक्रवार को नये विधानसभा भवन में विशेष सत्र की शुरुआत हुई. राज्यपाल ने कहा कि 39 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ यह केवल ईंट और पत्थरों से बना एक भव्य भवन ही नहीं है, लोकतंत्र का मंदिर है. यह लोगों के सपनों और अभिलाषा का जीता-जागता प्रमाण […]

विज्ञापन
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुक्रवार को नये विधानसभा भवन में विशेष सत्र की शुरुआत हुई. राज्यपाल ने कहा कि 39 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ यह केवल ईंट और पत्थरों से बना एक भव्य भवन ही नहीं है, लोकतंत्र का मंदिर है.
यह लोगों के सपनों और अभिलाषा का जीता-जागता प्रमाण है, जिसका प्रतिनिधित्व विधायक कर रहे हैं. सूचना तकनीक-सोशल मीडिया के इस युग में जनता अपने जनप्रतिनिधि के आचरण का आकलन करती है. विधायक सजग व सचेष्ट रहें. जनता अपने प्रतिनिधि का चयन बहुत अपेक्षा, आशा और विश्वास से करती है.
विधानसभा के नये भवन में आहूत एक दिन के विशेष औपचारिक सत्र में राज्य गठन के बाद पहली बार राज्यपाल का संबोधन हुआ. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन कर विधायक गर्व का अनुभव कर रहे थे. हालांकि झामुमो ने नये भवन की पहली बैठक से अपने को दूर रखा. शुक्रवार को झारखंड के चौथे विधानसभा की आखिरी बैठक भी थी. इसके बाद विधायक चुनाव के मैदान में होंगे.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम सभी को दलगत भावना से ऊपर उठ कर काम करने की जरूरत है. हम भारत के लोग शब्दों से ही संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है. इसे याद करना होगा कि आप उनकी सेवा के लिए चुने गये हैं.
विधानसभा का दायित्व है कि लोगों की इच्छा को मूर्त रूप प्रदान करें. विधायक कार्यपालिका की निगरानी करें. राज्यपाल ने कहा कि ऐसा माहौल बने कि जनता अपने प्रतिनिधि को ईमानदार समझे. सदन में बेहतर ढंग से वाद-विवाद हो, सबकी बात सुनी जाये. विधायक जनहित के विषय लायें. सदन में बेहतर तरीके से प्रश्न लायें.
उन्होंने कहा कि विपक्ष विरोध करने के लिए विरोध ना करें, रचनात्मक भूमिका निभाये. स्वयं के प्रति ईमानदार रहे. राज्यपाल ने विधायकों से कहा : आपका आचरण लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने.
सेल्फी लेने में व्यस्त रहे विधायक, विधानसभा भवन का कोना-कोना निहारा
रांची़ नये विधानसभा के विशाल प्रांगण और हॉल में विधायक से लेकर विस के अधिकारी और कर्मचारी भवन की भव्यता देख कर खोये हुए थे.
सेंट्रल हॉल (सभा वेश्यम) के गुबंद की सुंदरता देख कर विधायक सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे थे. राज्यपाल के आगमन में देरी थी, तो इस समय को विधायक विधानसभा कक्ष की फोटो उतारने में लगा रहे थे. पक्ष-विपक्ष के विधायक भवन का कोना-कोना निहार रहे थे़
इसके बाद बारी-बारी से मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचायी. इधर नये भवन में कौन-कहां है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था. कॉरिडॉर, लाउंज में विस कर्मी इधर-उधर घूम रहे थे. मुख्यमंत्री, स्पीकर सहित मंत्रियों का कक्ष काफी भव्य है. विधायकों के आराम करने की लाउंज को भी काफी सुंदर बनाया गया़ विधानसभा के अधिकारियों को भी अपना कक्ष खोजने मेें परेशानी हो रही थी.
करंट मार रहा है हुजूर
विधायक निर्भय शाहबादी ने स्पीकर दिनेश उरांव को सूचना दी कि हुजूर, माइक से करंट मार रहा है़ दो-बार करंट मार चुका है, कोई दुर्घटना न हो जाये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola