रांची : जल्द निकलेगा नगड़ी आरओबी का टेंडर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नेशनल हाइवे अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एनएचएआइ) नगड़ी आरओबी बनाने के लिए जल्द टेंडर निकालेगा. फिलहाल एनएचएआइ रेलवे की अनुमति का इंतजार कर रहा है. अनुमति मिलते ही इसका डिजाइन तैयार करा लिया जायेगा और टेंडर निकाला जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है. जानकारी के मुताबिक एनएचएआइ ने एक माह पहले ही रेलवे […]
विज्ञापन
रांची : नेशनल हाइवे अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एनएचएआइ) नगड़ी आरओबी बनाने के लिए जल्द टेंडर निकालेगा. फिलहाल एनएचएआइ रेलवे की अनुमति का इंतजार कर रहा है. अनुमति मिलते ही इसका डिजाइन तैयार करा लिया जायेगा और टेंडर निकाला जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है.
जानकारी के मुताबिक एनएचएआइ ने एक माह पहले ही रेलवे से इसकी अनुमति के साथ ही सुझाव मांगा है. यह पूछा गया है कि आरओबी का डिजाइन कैसा हो? जानकारी के मुताबिक वर्षों से नगड़ी (पिस्का) में आरओबी निर्माण का काम लटका हुआ है. 10 साल पहले आरओबी बनाने का काम शुरू कराया गया था. इसके लिए पिलर भी खड़े किये गये थे.
रेलवे लाइन के दोनों ओर का पिलर बन कर तैयार है, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के बाद इसका काम रोक दिया गया. तब से इसका काम लटका हुआ है. अब जाकर एनएच 23 पर रांची से पलमा (बेड़ो) तक फोर लेन का काम शुरू कराया गया, तो यहां पर आकर मामला फंसा. ऐसे में इस आरओबी को भी फोर लेन करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










