संताल में मेगा इवेंट है बांस कारीगर मेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 12:47 AM
रांची : दुमका में 18 और 19 सितंबर को बांस कारीगर कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन होगा. संताल परगना की धरती पर होनेवाला यह मेगा इवेंट है. इसमें केंद्र व राज्य के मंत्री, झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेशों के कारीगर, विजिटर्स, निवेशक और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री के प्रधान […]
रांची : दुमका में 18 और 19 सितंबर को बांस कारीगर कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन होगा. संताल परगना की धरती पर होनेवाला यह मेगा इवेंट है. इसमें केंद्र व राज्य के मंत्री, झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेशों के कारीगर, विजिटर्स, निवेशक और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील बर्णवाल ने कही. उन्होंने सोमवार को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसकी तैयारियों की जानकारी ली. मेले को लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का निर्देश दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










