झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे संजय करोल

रांची : त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस संजय करोल का स्थानांतरण झारखंड हाइकोर्ट में करने का निर्णय लिया है. 28 अगस्त को संपन्न कॉलेजियम की बैठक में यह अनुशंसा की गयी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गर्ली गांव […]
रांची : त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस संजय करोल का स्थानांतरण झारखंड हाइकोर्ट में करने का निर्णय लिया है.
28 अगस्त को संपन्न कॉलेजियम की बैठक में यह अनुशंसा की गयी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गर्ली गांव (पहला हेरिटेज विलेज) में 23 अगस्त 1961 को संजय करोल का जन्म हुआ था. इतिहास विषय से स्नातक प्रतिष्ठा व विधि की डिग्री प्राप्त करने के बाद 1986 में वकालत का लाइसेंस लिया. सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने वकालत शुरू की. आठ मार्च 2007 को हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के जज नियुक्त हुए.
नौ अक्तूबर 2018 को जस्टिस संजय करोल त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये गये. उन्होंने 14 नवंबर 2018 को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




