पिस्कानगड़ी : विस चुनाव में जो पार्टी देगी टिकट, उसे ही समर्थन

Updated at : 26 Aug 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : विस चुनाव में जो पार्टी देगी टिकट, उसे ही समर्थन

झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा केंद्रीय कार्यसमिति ने उठायी मांग पिस्कानगड़ी : झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, कोष संग्रह, सदस्यता अभियान की गति व विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की गयी. प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद […]

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा केंद्रीय कार्यसमिति ने उठायी मांग

पिस्कानगड़ी : झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, कोष संग्रह, सदस्यता अभियान की गति व विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की गयी.

प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो पार्टी कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व देने में अानाकानी करेगी, उसका विरोध किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हजारीबाग सदर, बड़कागांव, बरकट्ठा, हुसैनाबाद, पांकी, गांडेय, बोकारो, बगोदर, गिरिडीह, झरिया, धनबाद व कोडरमा विधानसभा क्षेत्र कुशवाहा बहुल क्षेत्र है. इन विधानसभा से कुशवाहा समाज नेतृत्व कर चुका है.

इसलिए उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र में जो भी पार्टी हमारे समाज को टिकट देगी, समाज उसी का समर्थन करेगी. बैठक में जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियां तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन राजकिशोर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन बोकारो के संजय शान ने किया. मौके पर राजू महतो, सुदेश्वर महतो, प्रमोद महतो, भोला महतो, प्रेमसागर महतो, सुरेश्वरी महतो, पंकज महतो, राजेश महतो, मनीष कुमार सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

केंद्रीय पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की जिम्मेवारी : बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी. कोडरमा के लिए बटेश्वर प्रसाद मेहता, धनबाद पूरन महतो, गिरिडीह बैजनाथ मेहता, जमशेदपुर व चाईबासा नरेश मोहन सिंह, गुमला व रांची राजकिशोर महतो, लोहरदगा चुड़ामनी महतो, दुमका जुगल किशोर कुशवाहा, चतरा देवेंद्र महतो, बोकारो उचित महतो, रामगढ़ अजय कुमार कुशवाहा, हजारीबाग भरत नारायण मेहता के साथ-साथ गढ़वा, पलामू व देवघर का जिम्मा कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा को दिया गया. प्रदेश महिला अध्यक्ष लीलावती मेहता, इंद्रमणि देवी व संयोजक अभय कुमार कुशवाहा को संगठन विस्तार की जिम्मेवारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola