ePaper

युवाओं को नौकरी के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा की तैयारी, जैक का फर्जी होलोग्राम लगा जारी किया जेटेट का शिड्यूल

Updated at : 23 Aug 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को नौकरी के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा की तैयारी, जैक का फर्जी होलोग्राम लगा जारी किया जेटेट का शिड्यूल

रांची : राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आवेदन आमंत्रित करने के बारे में फर्जी जानकारी दी जा रही है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का होलोग्राम लगा कर परीक्षा का नाेटिस जारी किया गया है. इसमें फॉर्म जमा करने से लेकर परीक्षा तक की संभावित तिथि की घोषणा कर दी गयी है. सामान्य वर्ग […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आवेदन आमंत्रित करने के बारे में फर्जी जानकारी दी जा रही है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का होलोग्राम लगा कर परीक्षा का नाेटिस जारी किया गया है. इसमें फॉर्म जमा करने से लेकर परीक्षा तक की संभावित तिथि की घोषणा कर दी गयी है. सामान्य वर्ग के लिए एक हजार और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित की गयी है. इसमें अगस्त के अंतिम सप्ताह में फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू होने की सूचना दी गयी है.
नवंबर के तीसरे सप्ताह में परीक्षा होने की बात कही : फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया सितंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होने, अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक फॉर्म जमा होने, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने व नवंबर के तीसरे सप्ताह में परीक्षा होने की बात कही गयी है. जारी किये गये नोटिस में आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है. इससे राज्य के विद्यार्थियों में उहापोह की स्थिति है.
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जैक द्वारा कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. जैक की ओर से न तो कोई विज्ञप्ति दी गयी है, न ही कोई संभावित तिथि घोषित की गयी है. जैक द्वारा परीक्षा के संबंध में हर जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाती है.
डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, जैक
जैक ने परीक्षा की नहीं दी है कोई जानकारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कोई आवेदन आमंत्रित नहीं किया गया है, न ही इस संबंध में कोई विज्ञप्ति जारी की गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि जैक की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गयी है.
नियमावली बनाने की चल रही प्रक्रिया
राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नियमावली बनाने की प्रक्रिया चल रही है. नयी नियमावली बनने तक शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होगी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा परीक्षा को लेकर जैक को कोई अधियाचना नहीं भेजी गयी है. ऐसे में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन को लेकर प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस जारी करना पूरी तरह फर्जी मामला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola