रांची : राशन नहीं मिलने की स्थिति में राज्य सरकार देगी भत्ता

रांची : झारखंड में अब राशन कार्डधारी अनाज नहीं मिलने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा भत्ता प्राप्त करने के अधिकारी होंगे. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में नियमावली तैयार की है तथा जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा. इसमें यह प्रावधान है कि कोई भी लाभुक […]
रांची : झारखंड में अब राशन कार्डधारी अनाज नहीं मिलने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा भत्ता प्राप्त करने के अधिकारी होंगे. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में नियमावली तैयार की है तथा जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा.
इसमें यह प्रावधान है कि कोई भी लाभुक निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न नहीं मिलने अथवा कम खाद्यान्न मिलने की स्थिति में नोडल पदाधिकारी (संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी अथवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी) के माध्यम से अथवा सीधे लिखित आवेदन अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को दे सकता है.
अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों तथा अधिनियम से संबंधित समय-समय पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्पों, अधिसूचना, नियमावली, आदेशों, परिपत्रों, पत्रों आदि के आलोक में जांच कर प्रभावित लाभुक को खाद्य सुरक्षा भत्ता के भुगतान तथा दोषियों के विरुद्ध अर्थदंड लगाने का आदेश पारित करेंगे.
जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को 30 दिनों के अंदर शिकायत की जांच करते हुए उसका निवारण करना है. विशेष परिस्थिति में यदि निर्धारित अवधि में शिकायत का निवारण नहीं हो पाता, तो कारण बता कर संबंधित जिला के उपायुक्त से एक माह का अवधि विस्तार प्राप्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




