रांची : पेयजल के 16 अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा
Updated at : 21 Aug 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

शिकायत पर लोकायुक्त हुए सख्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से तीन माह में कार्रवाई प्रतिवेदन मांगा रांची : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 16 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने विभागीय सचिव से की है. श्री उपाध्याय ने सचिव को तीन माह में कार्रवाई प्रतिवेदन देने को […]
विज्ञापन
शिकायत पर लोकायुक्त हुए सख्त
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से तीन माह में कार्रवाई प्रतिवेदन मांगा
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 16 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने विभागीय सचिव से की है. श्री उपाध्याय ने सचिव को तीन माह में कार्रवाई प्रतिवेदन देने को कहा है. अभिमन्यु तिवारी ने लोकायुक्त के यहां शिकायत की थी.
कहा था कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पलामू अंचल में वर्ष 2012 में फ्लोराइड युक्त ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए लगायी गयी मशीन जिसका बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपये था, उसके लिए विभाग द्वारा 9.25 लाख रुपये में एग्रीमेंट किया गया. जिस कंपनी ने ज्यादा कमीशन दिया, उसे ही कार्य आवंटित किया गया. जैसे जीओ लाइट कंपनी, स्वीट वाटर कंपनी, जल इंस्ट्रूमेंटस कंपनी आदि. इन कंपनियों को काम देने की स्वीकृति तत्कालीन अभियंता प्रमुख ने दी थी.
इसके अलावा वर्ष 2008 में उच्च प्रवाही नलकूप का कार्य पलामू जिले में 123 स्थानों पर 1.71 लाख रुपये की दर से कराया गया. एग्रीमेंट के अनुसार 125 मीटर बोरिंग करने के बाद जिस स्थल पर 10 हजार लीटर पानी आयेगा, उसी काे भुगतान करने की बात थी. वर्ष 2008 में जितने चापाकल लगाये गये, उसमें 1000 फ्लोराइड रिमूवल मशीन भी लगायी गयी.
इसकी कीमत 40 हजार रुपये थी. उसके रखरखाव के लिए प्रति चापाकल के हिसाब से दो-दो हजार रुपये दिये गये. सभी फ्लोराइड मशीन में बालू भर गया. कहीं मशीन लगा, कहीं नहीं लगा और पैसे की निकासी कर ली गयी. मामले की जांच में मंत्रिमंडल निगरानी ने जो रिपोर्ट दी, उसमें कई स्तर पर गड़बड़ी पायी गयी. इस आधार पर कार्रवाई की गयी है.
इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है
1. सज्जाद हसन, तत्कालीन अभियंता प्रमुख, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (रिटायर्ड).
2. शरदेंदु नारायण, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर (रिटायर्ड)
3. विजय टोप्पो, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर, संप्रति पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, रांची के अधीक्षण अभियंता.
4. अरविंद कुमार जायसवाल, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर, संप्रति कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चक्रधरपुर
5. नर्मदेश्वर द्विवेदी, तत्कालीन तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर, संप्रति अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, हजारीबाग
6. अरुण कुमार सिंह, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर, संप्रति कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची
7. नवीन भगत, तत्कालीन सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मेदिनीनगर
8. प्रदीप कुमार सिंह, तत्कालीन सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा
9. रणजीत ठाकुर, तत्कालीन सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल, खूंटी
10. विष्णुपद सिंह, तत्कालीन सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मेदिनीनगर
11. कमल किशोर, तत्कालीन कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल जपला
12. नंद किशोर सिंह, तत्कालीन कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति छतरपुर.
13. वीरेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति बरियातू, लातेहार
14. आनंद कुमार सिंह, तत्कालीन कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति हुसैनाबाद
15. सुमेलाल उरांव, तत्कालीन कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदिनीनगर, संप्रति पांकी
16. शिवाधर प्रसाद सिन्हा, तत्कालीन कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदिनीनगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




