रांची : नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : डीजीपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कमल नयन चौबे ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर श्री चौबे ने कहा कि झारखंड पुलिस अच्छा काम कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी इसकी सराहना की है. प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्रालय से मेडल भी मिला […]
विज्ञापन
रांची : स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कमल नयन चौबे ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर श्री चौबे ने कहा कि झारखंड पुलिस अच्छा काम कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी इसकी सराहना की है. प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्रालय से मेडल भी मिला है. राज्य में पहले की तुलना में नक्सली गतिविधियों में बहुत कमी आयी है. लेकिन बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
इस दौरान डीजीपी ने मुख्यालय में पौधरोपण भी किया. साथ ही झारखंड पुलिस अकादमी के इंस्पेक्टर पार्थ सारथी मजूमदार, इंस्पेक्टर रानी मुकुट और एसटीएफ के एसआइ सिंहराज तमांग को गृहमंत्री उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण पदक प्रदान किया. उधर, सीआरपीएफ के सैंबो स्थित कैंप में झारखंड चैप्टर के आइजी संजय आनंद लाटकर ने 73 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने 61 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. वहीं एसटीएफ में आइजी आशीष बत्रा ने ध्वजारोहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन