रांची : यौन शोषण के दोषी को 12 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन

रांची : अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत ने गुरुवार को यौन शोषण मामले में दोषी जवान पंचानंद अहीर को 12 साल की सजा तथा 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है़ जुर्माना नहीं देने पर 10 महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ अभियुक्त बुंडू के मधुकम हुमटा का निवासी है़ वह पश्चिमी सिंहभूम के मुसाबनी में […]

विज्ञापन
रांची : अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत ने गुरुवार को यौन शोषण मामले में दोषी जवान पंचानंद अहीर को 12 साल की सजा तथा 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है़ जुर्माना नहीं देने पर 10 महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ अभियुक्त बुंडू के मधुकम हुमटा का निवासी है़
वह पश्चिमी सिंहभूम के मुसाबनी में जवान के रूप में कार्यरत था़ पीड़ता ने उसके खिलाफ 14 मार्च 2016 को इटकी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ जिसमें कहा था कि वर्ष 2008 से जनवरी 2016 तक जवान ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया़ बाद में शादी करने से मुकर गया तब पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola