ePaper

रांची : डिप्टी मेयर सहित अन्य को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 07 Aug 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : डिप्टी मेयर सहित अन्य को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

रांची : लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय की अदालत के निर्देश के आलोक में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस लोकायुक्त के सचिव के हस्ताक्षर से भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि आपको अपने पुत्र की कंपनी मेधा कंस्ट्रक्शन एवं उसके मित्र […]

विज्ञापन
रांची : लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय की अदालत के निर्देश के आलोक में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस लोकायुक्त के सचिव के हस्ताक्षर से भेजा गया है.
इसमें कहा गया है कि आपको अपने पुत्र की कंपनी मेधा कंस्ट्रक्शन एवं उसके मित्र की कंपनी पीयूष इंटरप्राइजेज को अपनी हैसियत व पद के बल पर रांची नगर निगम में विभिन्न कार्य दिलवाने में सहभागी/ संलिप्त पाया गया है. उनसे इस मामले में 21 अगस्त को दिन के 11.30 बजे शपथ पत्र दायर कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
यह भी कहा गया है कि अपने हस्ताक्षर से उन दस्तावेजों की सच्ची प्रतिलिपि प्रस्तुत करें, जिनसे आप अपना बचाव करना चाहते हैं. शो कॉज नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित तिथि को समय पर शपथ पत्र दायर करने के लिए उपस्थित नहीं होने पर आपकी अनुपस्थिति में ही निर्णय कर लिया जायेगा.
लोकायुक्त के सचिव ने डिप्टी मेयर श्री विजयवर्गीय के अलावा मेधा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर हर्षित विजयवर्गीय, नगर निगम के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता विजय कुमार भगत व पीयूष इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर बिपिन वर्मा को भी शो कॉज नोटिस जारी कर शपथ पत्र के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता शत्रुधन अग्रवाल ने लोकायुक्त में परिवाद दायर किया है. इसमें नगर निगम के विभिन्न कार्यों का टेंडर डिप्टी मेयर के पुत्र की मेधा कंस्ट्रक्शन व उसके मित्र की कंपनी पीयूष इंटरप्राइजेज को दिलाने का आरोप लगाया गया है.
आठ जुलाई 2019 को उक्त परिवाद की सुनवाई करते हुए लोकायुक्त जस्टिस उपाध्याय की अदालत ने डिप्टी मेयर श्री विजयवर्गीय के अलावा पीयूष इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर, मेधा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर आदि को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola