रांची : डकैती मामले में डीआइजी ने किया रिव्यू, कहा पुलिस फरार व जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखे
Updated at : 05 Aug 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोंदा थाना क्षेत्र में दवा व्यवसायी के घर हुई थी डकैती रांची : गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा जतरा मैदान के समीप रहनेवाले दवा व्यवसायी मनीष कुमार के घर डकैती केस का रिव्यू रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने शनिवार की रात और रविवार के दिन किया. केस की समीक्षा कर उन्होंने अपराधियों […]
विज्ञापन
गोंदा थाना क्षेत्र में दवा व्यवसायी के घर हुई थी डकैती
रांची : गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा जतरा मैदान के समीप रहनेवाले दवा व्यवसायी मनीष कुमार के घर डकैती केस का रिव्यू रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने शनिवार की रात और रविवार के दिन किया.
केस की समीक्षा कर उन्होंने अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश रांची पुलिस को दिया है. डीआइजी ने कहा कि जिस शैली में घटना को अंजाम दिया गया है, उस शैली में अगर पहले भी कोई घटना हुई है, तो संबंधित घटना में शामिल अपराधियों का सत्यापन किया जाये, ताकि उनके बारे में सुराग मिल सके. इसके अलावा घटना के समय नजदीक के टावर से किन लोगों का मोबाइल संपर्क में था, इसके बारे में तकनीकी शाखा से जानकारी एकत्र की जाये, ताकि अपराधियों के बारे में पता चल सके . इसके अलावा डीआइजी ने राजधानी में क्राइम कंट्रोल के लिए फरार अपराधियों और जेल से डकैती और लूट के केस में जमानत पर बाहर निकले अपराधियों का सत्यापन का भी निर्देश दिया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डकैती में शामिल अपराधियों का स्केच तैयार कर उनका चेहरा पहचाने का प्रयास किया गया लेकिन घटना के समय उनका चेहरा ढंका हुआ था. इस वजह से उनका स्केच तैयार करने में भी परेशानी हो रही है. घटना में संलिप्तता के बिंदु पर मध्य प्रदेश के पुराने कुछ अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है. दूसरी तरफ, पूर्व में पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये अपराधियों से भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




