बीएयू में जांच टीम पहुंची फाइलें जब्त कर ले गयी

Updated:
विज्ञापन

बीएयू में पूर्व कुलपति डॉ पी कौशल के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच करने तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को विवि कैंपस पहुंची. कृषि निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने विवि मुख्यालय में हाल के वर्षों में हुए टेंडर, भवन निर्माण, नियुक्ति और सेवा विस्तार से संबंधित मामलों से जुड़े कागजात की जांच […]

विज्ञापन
बीएयू में पूर्व कुलपति डॉ पी कौशल के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच करने तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को विवि कैंपस पहुंची. कृषि निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने विवि मुख्यालय में हाल के वर्षों में हुए टेंडर, भवन निर्माण, नियुक्ति और सेवा विस्तार से संबंधित मामलों से जुड़े कागजात की जांच की. साथ ही टीम इससे संबंधित फाइलें जब्त कर साथ ले गयी. राज्य सरकार को तत्कालीन कुलपति के कार्यों में अनियमितता से संबंधित शिकायत मिली थी. इसके बाद ही सरकार ने जांच टीम का गठन किया.
पूर्व कुलपति डॉ कौशल इस्तीफा देकर हिमाचल प्रदेश के सोलम विवि में योगदान कर चुके हैं, जबकि बीएयू में उनका कार्यकाल अभी बाकी था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola