रांची : आइओसी के पंपों पर पेटीएम से भुगतान करें, 5% कैशबैक पायें

Updated:
विज्ञापन

रांची : इंडियन ऑयल और पेटीएम ने नया स्कीम शुरू किया है. गुरुवार को प्लाजा चौक स्थित श्री हरि फ्यूल में कंपनी के डीजीएम श्यामल देबनाथ, वरिष्ठ प्रबंधक जाहिद सईद, प्रबंधक आदित्य तिग्गा एवं पेटीएम के स्टेट हेड (ऑयल एंड गैस) रवींद्र सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की. श्री देबनाथ ने कहा कि […]

विज्ञापन
रांची : इंडियन ऑयल और पेटीएम ने नया स्कीम शुरू किया है. गुरुवार को प्लाजा चौक स्थित श्री हरि फ्यूल में कंपनी के डीजीएम श्यामल देबनाथ, वरिष्ठ प्रबंधक जाहिद सईद, प्रबंधक आदित्य तिग्गा एवं पेटीएम के स्टेट हेड (ऑयल एंड गैस) रवींद्र सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की.
श्री देबनाथ ने कहा कि स्कीम के तहत इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल या डीजल की खरीद पर पेटीएम से महीने में प्रथम चार भुगतान पर पांच प्रतिशत कैशबैक ग्राहकों को मिलेगा. 100 रुपये पर पांच रुपये और 500 रुपये पर 25 रुपये कैशबैक मिलेगा. महीने में 2,000 की खरीद पर 100 रुपये कैशबैक अधिकतम मिलेगा. साथ ही एक्स्ट्रा रिवार्ड भी है. यह योजना दो माह तक चलेगी. मौके पर डीलर तरुण चौहान, नीरज भट्टाचार्य, गौतम घोष, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण चौधरी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola