रांची : बकरी बाजार मैदान में मार्केट कांप्लेक्स नहीं, खेल मैदान बने
Updated at : 30 Jul 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आम आदमी पार्टी ने अपर बाजार के बकरी बाजार मैदान में मार्केट कांप्लेक्स बनाने के बदले खेल मैदान व पार्क, नॉन कंक्रीट पार्किंग और प्राकृतिक जल-छाजन स्थल बनाने की मांग की है़ इस मांग को लेकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर विकास विभाग के संयुक्त […]
विज्ञापन
रांची : आम आदमी पार्टी ने अपर बाजार के बकरी बाजार मैदान में मार्केट कांप्लेक्स बनाने के बदले खेल मैदान व पार्क, नॉन कंक्रीट पार्किंग और प्राकृतिक जल-छाजन स्थल बनाने की मांग की है़
इस मांग को लेकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ से मुलाकात की़ संयुक्त सचिव को अपर बाजार के 500 से अधिक व्यवसायियों और स्थानीय लोगों द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र भी साैंपा और उनसे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की़ प्रतिनिमंडल ने बताया कि पार्टी ने 18 जुलाई को नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और नगर आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है़
उन्होंने कहा कि बकरी बाजार मैदान (दुर्गा पूजा मंडप) से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए़ वहां दशकों से चल रही विहंगम दुर्गापूजा का निर्बाध आयोजन सुनिश्चित हो . प्रतिनिधिमंडल में पवन पांडे, वसीम अकरम, अजय कुमार मेहता, अमन कुमार साव और राजेश कुमार भी शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




