रांची : विस चुनाव में सहमति व सम्मान के साथ सीट बंटवारा हो : जयप्रकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2019 8:31 AM
विज्ञापन
राजद कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन जिला से लेकर बूथ स्तर तक अभियान चलाने का हुआ निणय रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रयास से महागठबंधन बना था़ राजद महागठबंधन के पक्ष में था […]
विज्ञापन
राजद कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन
जिला से लेकर बूथ स्तर तक अभियान चलाने का हुआ निणय
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रयास से महागठबंधन बना था़
राजद महागठबंधन के पक्ष में था और रहेगा, लेकिन सहमति और सम्मान के साथ सीटों का बंटवारा होना चाहिए़ राजद को भी विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक भागीदारी मिले़ श्री यादव रविवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि झारखंड में राजद की मजबूत पकड़ और पहचान रही है़ संगठन को और भी धारदार बनाया जायेगा़ पार्टी गांव-गांव और बूथ तक पहुंचेगी़ झारखंड में गरीबों और वंचितों की लड़ाई तेज की जायेगी़
इधर पार्टी कार्यकारिणी ने बैठक कर 10 प्रस्ताव पारित किये़ इसमें जिला से लेकर बूथ स्तर तक अभियान चलाया जायेगा और 16 अगस्त तक जिलाध्यक्षों को रिपोर्ट सौंपी जायेगी़ 17 अगस्त को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा़ राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय पार्टी ने लिया है़
कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर इवीएम की जगह बैलेट से चुनाव कराने की मांग की है़ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, संजय प्रसाद यादव, सुरेंद्र रवानी, सुरेश पासवान, सत्यानांद भोक्ता, रामचंद्र सिंह चैरो, घूरन राम, अनिल कुमार यादव, राजेश यादव, अनिता यादव, इस्लाम अंसारी, धनंजय पासवान सहित पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










