रांची : राजकुमार जैन का निधन, अंत्येष्टि आज

Updated:
विज्ञापन

रांची : स्व राय बहादुर हरक चंद जैन के पुत्र राजकुमार जैन (पांड्या, 80 वर्ष) का निधन गुरुवार को हो गया. वे अपने पीछे पुत्र संजय जैन, अजय जैन और विजय जैन समेत भरा पूरा परिवार छोड़े गये हैं. इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्ति धाम में किया जायेगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 […]

विज्ञापन

रांची : स्व राय बहादुर हरक चंद जैन के पुत्र राजकुमार जैन (पांड्या, 80 वर्ष) का निधन गुरुवार को हो गया. वे अपने पीछे पुत्र संजय जैन, अजय जैन और विजय जैन समेत भरा पूरा परिवार छोड़े गये हैं. इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्ति धाम में किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे, रतनलाल सूरजमल कंपाउंड, मेन रोड स्थित निवास स्थान से निकलेगी. बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें आर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार की सुबह 7:30 बजे निधन हो गया. उन्होंने छोटानागपुर लघु उद्योग संघ के लिए बेहतर काम किया. वह हमेशा रांची के छोटे उद्योगपतियों की मदद और मार्गदर्शन करते थे. वह रतनलाल सूरजमल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे. नागरमल मोदी सेवा सदन से भी जुड़े थे. उन्होंने 1965 में टाइम एंड लाइफ और नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका और रीडर्स डाइजेस्ट की सदस्यता ली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola