रांची : ऑटो चालकों ने किया राजभवन मार्च, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ (अर्जुन गुट) और छोटानागपुर टेंपो व टैक्सी व चालक संघ ने संयुक्त रूप से पांच मांगों के समर्थन में सोमवार दिन के 11 बजे से राजभवन मार्च किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. मार्च रातू रोड न्यू मार्केट से राजभवन पहुंचा और वहां सभा में तब्दील हो […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ (अर्जुन गुट) और छोटानागपुर टेंपो व टैक्सी व चालक संघ ने संयुक्त रूप से पांच मांगों के समर्थन में सोमवार दिन के 11 बजे से राजभवन मार्च किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. मार्च रातू रोड न्यू मार्केट से राजभवन पहुंचा और वहां सभा में तब्दील हो गया.
पांच सूत्री मांगों में निगम क्षेत्र में 5000 ऑटो को परमिट देने, निगम के स्टैंड से वसूली के लिए ग्लोबल टेंडर, अवैध वसूली रोकने, टैक्स तिमाही व वार्षिक लेने तथा फिटनेस का प्रतिदिन "50 का फाइन समाप्त करने शामिल है. राजभवन मार्च में प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, महासचिव सुनील सिंह, छोटानागपुर टेंपो व टैक्सी व चालक संघ के अध्यक्ष शमीम अख्तर सहित कई पदाधिकारी व चालक शामिल हुए.
दिनेश साेनी गुट का आमरण अनशन शुरू
झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने 22 जुलाई से टैक्सी, डीजल, पेट्रोल ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के आठ सूत्री मांग को लेकर से राजभवन के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया. यह अनशन मांग पूरा होने तक जारी रहेगा. सोमवार से शुरू हुए इस आमरण अनशन के पहले दिन पांचों यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित हुए. उनमें संरक्षक मुन्ना कच्छप, उपाध्यक्ष छोटू पासवान, राम कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र गुप्ता, सचिव सूरज पासवान, कोषाध्यक्ष शकील आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola