भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं, देश निर्माण के अभियान का नाम भी है : शिवराज सिंह
Updated at : 20 Jul 2019 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

नगड़ी में पाहन बुधुवा के घर शिवराज ने खाया मड़ुवा रोटी, धुस्का व रूगड़ा नगड़ी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान 400 खिलाड़ियों को भाजपा में कराया शामिल रांची : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नगड़ी पहुंचे. यहां जाजपुर गांव में […]
विज्ञापन
- नगड़ी में पाहन बुधुवा के घर शिवराज ने खाया मड़ुवा रोटी, धुस्का व रूगड़ा
- नगड़ी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान
- 400 खिलाड़ियों को भाजपा में कराया शामिल
रांची : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नगड़ी पहुंचे. यहां जाजपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया और गांव के पहान बुधुवा मुंडा के घर खाना खाया. बुधुवा के घर अतिथियों के लिए मड़ुवा रोटी, धुस्का, चना और रूगड़ा की सब्जी बनी.इसके साथ आमड़ा की चटनी भी थी. श्री चौहान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, विधायक नवीन जायसवाल, विरंची नारायण, रामकुमार पाहन, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, सुबोध सिंह गुड्डू सहित नेता गांव पहुंचे थे. श्री चौहान ने इस गांव में रायसन टोप्पो के घर जाकर पांच आदिवासी युवकों को भाजपा का सदस्य बनाया.
इसके बाद वह गांव के अखड़ा में महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित किया. इसके बाद श्री चौहान नगड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े 400 खिलाड़ियों को ऑनलाइन सदस्य बनाया. मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं है. यह राष्ट्र को निर्माण के अभियान का भी नाम है.परिवार में ही खत्म हो जाते हैं दूसरे राजनीतिक दल : श्री चाैहान ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़ दें, तो दूसरे दल परिवार से शुरू होते हैं और परिवार में ही खत्म हो जाते हैं. कांग्रेस के पतन का भी कारण यही है. यहां गुरुजी और गुरुजी के सुपुत्र हैं.
जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित : नगड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ता केशव कुमार भगत, ईश्वरी महतो, सोबरण महतो, नंदलाल साहू व शशिकांत तिवारी को सम्मानित किया.शिवराज ने गांव की बुजुर्ग महिला के पांव धोये : जाजपुर गांव में भाजपा नेता श्री चौहान ने गांव के किसी बुजुर्ग महिला के पैर धोकर आशीर्वाद लेने की इच्छा जतायी. इसके बाद गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छेनी उरांइन आगे आयीं. श्री चौहान ने उनके पैरे धोये.
नगड़ी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान
400 खिलाड़ियों को भाजपा में कराया शामिल
रांची : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नगड़ी पहुंचे. यहां जाजपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया और गांव के पहान बुधुवा मुंडा के घर खाना खाया. बुधुवा के घर अतिथियों के लिए मड़ुवा रोटी, धुस्का, चना और रूगड़ा की सब्जी बनी. इसके साथ आमड़ा की चटनी भी थी.
श्री चौहान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, विधायक नवीन जायसवाल, विरंची नारायण, रामकुमार पाहन, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, सुबोध सिंह गुड्डू सहित नेता गांव पहुंचे थे.
श्री चौहान ने इस गांव में रायसन टोप्पो के घर जाकर पांच आदिवासी युवकों को भाजपा का सदस्य बनाया. इसके बाद वह गांव के अखड़ा में महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित किया. इसके बाद श्री चौहान नगड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े 400 खिलाड़ियों को ऑनलाइन सदस्य बनाया. मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं है. यह राष्ट्र को निर्माण के अभियान का भी नाम है.
परिवार में ही खत्म हो जाते हैं दूसरे राजनीतिक दल : श्री चाैहान ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़ दें, तो दूसरे दल परिवार से शुरू होते हैं और परिवार में ही खत्म हो जाते हैं. कांग्रेस के पतन का भी कारण यही है. यहां गुरुजी और गुरुजी के सुपुत्र हैं.
जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित : नगड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ता केशव कुमार भगत, ईश्वरी महतो, सोबरण महतो, नंदलाल साहू व शशिकांत तिवारी को सम्मानित किया.
शिवराज ने गांव की बुजुर्ग महिला के पांव धोये : जाजपुर गांव में भाजपा नेता श्री चौहान ने गांव के किसी बुजुर्ग महिला के पैर धोकर आशीर्वाद लेने की इच्छा जतायी. इसके बाद गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छेनी उरांइन आगे आयीं. श्री चौहान ने उनके पैरे धोये.
कर्नाटक में कांग्रेस के धोखे के कारण सरकार अल्पमत में
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में संकट के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के धोखे के कारण ही सरकार वहां अल्पमत में है.
श्री चौहान प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार जब से बनी है, तब से रघुवर दास के नेतृत्व राज्य में विकास हो रहा है. विकास दर 12 % से अधिक है, जो रिकार्ड है. बिहार सरकार द्वारा आरएसएस व इससे जुड़े संगठनों की जांच पर श्री कहा कि यदि ऐसी कोई जांच की बात आती है, तो यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है.
श्री चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी पर देश को गर्व है. हालांकि पार्टी में शामिल होने जैसी अभी कोई बात नहीं है. क्या बाबूलाल मरांडी व कांग्रेस के डॉ अजय कुमार भाजपा में शामिल होंगे, इस पर श्री चौहान ने कहा कि दोनों के गुण-दोष के आधार पर पार्टी विचार करेगी.
योगदा सत्संग आश्रम भी गये
रांची़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव राज सिंह चौहान शुक्रवार की शाम योगदा सत्संग आश्रम गये, जहां स्वामी ईश्वरानंद गिरि व स्वामी श्रद्धानंद गिरि ने उनका स्वागत किया़
वहां शिवराज सिंह चौहान ने योगदा सत्संग मठ को पांच चंदन के पौधे भेंट किये़ , वहीं स्वामी श्रद्धानंद गिरि व स्वामी ईश्वरानंद गिरि ने उन्हें योगी कथामृत, कृष्ण अर्जुन संवाद (परमहंस द्वारा अनुवादित गीता) व भगवान श्रीकृष्ण के चित्र भेंट किये़ शिवराज सिंह चौहान ने उस कक्ष में, जिसमें गुरुजी ने ज्यादातर समय बिताया था, वहां जाकर कुछ पल ध्यान भी लगाया़
शिवराज ने सदस्यता अभियान को गति देने का दिया निर्देश
रांची़ भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यता प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान की रिपोर्ट ली़
श्री चौहान ने पार्टी नेताओं को अभियान में गति देने का निर्देश दिया़ उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना है़ कार्यकर्ता घर-घर जाये़ं कोई वर्ग, समुदाय इस अभियान में छूटे नही़ं उन्होंने प्रचार प्रसार के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाने का निर्देश दिया़
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी जिलों के सदस्यता प्रभारियों, मोरचा प्रभारियों से अद्यतन रिपोर्ट ली़ समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रभारी प्रदीप वर्मा, विरंची नारायण, उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रणव वर्मा, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डु, सरिता श्रीवास्तव, नूतन तिवारी, मनोज सिंह, प्रवक्ता जेबी तुबिद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




