रांची : नाबालिग से दुष्कर्म करने के दो आरोपी पकड़ाये, छात्रा ने कहा, डोरंडा कॉलेज के पास किया गया था किडनैप

Updated:
विज्ञापन

रांची : जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नाबालिग छात्रा (17 वर्ष) से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मनी यादव और गोलू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. दोनों इमली खटाल डोरंडा के रहनेवाले हैं. मामले में तीसरा आरोपी सरोज यादव फरार है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही […]

विज्ञापन
रांची : जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नाबालिग छात्रा (17 वर्ष) से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मनी यादव और गोलू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. दोनों इमली खटाल डोरंडा के रहनेवाले हैं.
मामले में तीसरा आरोपी सरोज यादव फरार है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. जेल भेज गये दोनों युवक पेशे से ऑटो चालक हैं. पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच भी करायी है. इस मामले में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा से बुधवार की सुबह दोनों आरोपी बिरसा चौक के समीप छेड़खानी कर रहे थे. आरोपियों ने छात्रा को उठा कर ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन नाबालिग के पीछे-पीछे उसके पिता और भाई भी थे. इस दौरान नाबालिग के परिजनों ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया. हंगामा होने पर आस-पास के लोग भी जुट गये.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची और दोनों आरोपी और नाबालिग को लेकर जगन्नाथपुर थाना ले गयी. थाना में छात्रा ने बताया कि मनी यादव और गोलू यादव के अलावा एक अन्य आरोपी ने 15 जुलाई को डोरंडा कॉलेज के पास ऑटो से उसका अपहरण कर लिया था. आरोपी उसे लेकर धुर्वा डैम पहुंचे.
वहां आरोपियों ने जान मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को ऑटो से लेकर बिरसा चौक पहुंचे. वहां पीड़िता को छोड़ने के बाद उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद आरोपी नाबालिग को घटना के बारे किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गये. इस वजह से घर जाने के बावजूद नाबालिग ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इस घटना के बाद भी आरोपियों ने बुधवार को उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया.
योजना बना कर आरोपियों को पकड़ा गया
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा के पिता को फोन कर नाबालिग को बिरसा चौक के समीप पहुंचाने को कहा. इसके बाद छात्रा के पिता ने बेटी से पूछताछ की. इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को दी. इसके बाद परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनायी. छात्रा को बिरसा चौक भेजने के बाद उसके परिजन भी उसके पीछे-पीछे पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया. इस दौरान आरोपियों ने धक्का- मुक्की भी की, लेकिन परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपियों को पकड़ लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola