रांची : रेल राज्यमंत्री योगदा सत्संग आश्रम गये, लिया आशीर्वाद
Updated at : 15 Jul 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रेल राज्य मंत्री सुरेश चानाबासाप्पा अंगदी ने रविवार को रांची पहुंचने पर सपत्नीक योगदा सत्संग आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया़ मंत्री के आश्रम पहुंचने पर स्वामी श्रद्धानंद गिरि ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया़ रेलवे पुरस्कार वितरण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिरकत करने आये मंत्री ने पहले आश्रम जाकर परमहंस योगानंद की जीवन-दर्शन से […]
विज्ञापन
रांची : रेल राज्य मंत्री सुरेश चानाबासाप्पा अंगदी ने रविवार को रांची पहुंचने पर सपत्नीक योगदा सत्संग आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया़ मंत्री के आश्रम पहुंचने पर स्वामी श्रद्धानंद गिरि ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया़
रेलवे पुरस्कार वितरण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिरकत करने आये मंत्री ने पहले आश्रम जाकर परमहंस योगानंद की जीवन-दर्शन से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया़ इससे पूर्व परमहंस योगानंद के कमरे में जाकर कुछ क्षण भी बिताये़ स्वामी श्रद्धानंद ने रेलवे अधिकारियों और उनकी पत्नियों को चित्रों की स्थायी प्रदर्शनी के माध्यम से परमहंस के जीवन-दर्शन के बारे में जानकारी दी़ आशीर्वाद के तौर पर मंत्री को योगेश्वर श्रीकृष्ण का चित्र व परमहंस योगानंद द्वारा दो खंडों में लिखित श्रीमद्भगवतगीता के भाष्य ‘द गॉड टॉक्स विद अर्जुन’ के अलावा उनकी विश्व प्रसिद्ध जीवनी ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी’ व कुछ अन्य पुस्तकें भेंट की गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




