रांची : महिला से एक लाख रुपये की ठगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के चापु टोली निवासी विजय कुमार सिन्हा की पत्नी प्रिया सिन्हा से साइबर अपराधियाें ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली़ इस संबंध में महिला ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सामान की खरीदारी की थी. सामान […]
विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के चापु टोली निवासी विजय कुमार सिन्हा की पत्नी प्रिया सिन्हा से साइबर अपराधियाें ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली़ इस संबंध में महिला ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सामान की खरीदारी की थी.
सामान पसंद नहीं आने पर लौटाने के लिए संबंधित कंपनी को फोन किया तो कंपनी की ओर से एक नंबर दिया गया, लेकिन प्रिया ने कंपनी द्वारा दिये गये नंबर की जगह नंबर डायल कर दिया और साइबर अपराधियों के झांसे में आ गयी़ साइबर अपराधियों ने महिला से एटीएम कार्ड का नंबर व कोड पूछ लिया और एक लाख रुपये की निकासी कर ली़ जब महिला के मोबाइल पर एक लाख की निकासी का मैसेज आया तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन