रांची : वर्ष 2022 में झारखंड की 184 नाबालिग सहित 1298 महिलाओं से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Brutal Murder

Muzaffarpur Brutal Murder : brutal murder of a minor girl in Muzaffarpur Bihar.

एनसीआरबी का आंकड़ा -राज्य में 51 ऐसी पीड़िता हैं जिनके साथ एक से अधिक बार हुआ दुष्कर्म -61 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई

विज्ञापन

रांची : राज्य में आये दिन नाबालिग व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने झारखंड सहित अन्य राज्यों में महिलाओं से दुष्कर्म, प्रताड़ना सहित अन्य मामलों को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. इसके तहत वर्ष 2022 में झारखंड में 184 नाबालिग सहित 1298 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. इनमें 51 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म हुआ है. जबकि 61 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म करनेवालों में 56 पारिवारिक सदस्य हैं. जबकि 710 दोस्त, ऑनलाइन फ्रेंडस और पार्टनर के अलावा 492 पारिवारिक मित्र, नियोक्ता और जान-पहचानवाले हैं. वहीं अज्ञात 40 व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्होंने घृणित वारदात को अंजाम दिया है. राज्य में 2022 तक कुल 18084 केस अनुसंधान के लिए लंबित हैं. 890 केस ऐसे हैं जिसे पुलिस ने जांच में सही पाया, लेकिन साक्ष्य नहीं जुटा सकी. वहीं 35 केस ऐसे हैं, जिसको जांच के दौरान पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. जबकि कोर्ट में 34191 केस ट्रायल के लिए लंबित हैं. इनमें वर्ष 2022 से पहले के 27593 केस ट्रायल के लिए लंबित हैं. जबकि 2022 में सुनवाई के लिए 6598 मामले कोर्ट में भेजे गये हैं.


किस उम्र की कितनी महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म

-12 वर्ष से ऊपर व 16 वर्ष से कम उम्र : 10

– 16 वर्ष से ऊपर व 18 वर्ष से कम उम्र : 174

-18 वर्ष से ऊपर व 30 वर्ष से कम उम्र : 903

-30 वर्ष से ऊपर 45 वर्ष से कम उम्र : 208

-45 वर्ष से ऊपर व 60 वर्ष से कम उम्र : 03

Also Read: धीरज साहू कैशकांड व ऑपरेशन लोटस को लेकर रांची में क्या बोले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola