काेलकाता से उड़ान भर सकेंगे आजमीन-ए-हज

Updated at : 15 Jun 2019 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
काेलकाता से उड़ान भर सकेंगे आजमीन-ए-हज

जमशेदपुर/रांची : हज यात्रा 2019 पर काेलकाता से उड़ान भरकर मक्का-मदीना जानेवाले आजमीन-ए-हज की यात्रा का फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है. रांची, धनबाद आैर जमशेदपुर से काफी संख्या में आजमीन-ए-हज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के बजाय काेलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बाेस हवाई अड्डा से उड़ान भरते हैं. काेलकाता से उड़ान भरनेवाले झारखंड […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : हज यात्रा 2019 पर काेलकाता से उड़ान भरकर मक्का-मदीना जानेवाले आजमीन-ए-हज की यात्रा का फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है. रांची, धनबाद आैर जमशेदपुर से काफी संख्या में आजमीन-ए-हज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के बजाय काेलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बाेस हवाई अड्डा से उड़ान भरते हैं. काेलकाता से उड़ान भरनेवाले झारखंड के हाजियाें काे लगभग 14 हजार रुपये की बचत हाेती है. झारखंड से लगभग 150 की संख्या में आजमीन- ए-हज रांची की बजाय काेलकाता काे उड़ान के लिए चुनते हैं.

साकची जामा मस्जिद हज कमेटी के हाजी माेहम्मद इकबाल ने बताया कि किसी परिवार से चार लाेग यदि यात्रा पर जाने की नीयत करते हैं, ताे उनके लिए यह बचत काफी मायने रखती है आैर वे काेलकाता काे ही अपना उड़ान मार्ग चुनते हैं. कोलकाता से उड़ान भरनेवाले आजमीन-ए-हज भी रांची से उड़ान भरनेवाले यात्रियाें की तरह सीधे जेद्दा ही पहुंचेंगे. पिछली बार काेलकाता से उड़ान भरनेवाले आजमीन-ए-हज काे सीधे मदीना की धरती पर उतरने का साैभाग्य हासिल हुआ था. काेलकाता से उड़ान भरनेवालाें की वापसी मदीना हवाई अड्डा से हाेगी.
अलग-अलग समय पर कोलकाता से 28 उड़ानें
काेलकाता हवाई अड्डा से 25 जुलाई से पांच अगस्त तक अलग-अलग समय पर 28 उड़ानें आजमीन-ए-हज को लेकर उड़ान भरेंगी. काेलकाता से उड़ान भरनेवाले जहाज बड़े हाेंगे, जिसमें 450 यात्री एक बार में सवार हाेकर जायेंगे. काेलकाता से जेद्दा की उड़ान भरनेवाले सवा चार घंटे में पहुंचेंगे, जबकि वापसी मदीना से काेलकाता करते वक्त 8.55 घंटे लगेंगे.
जेद्दा जाने में लगेंगे सवा चार घंटे, मदीना से वापसी में लगेगा 8:55 घंटे का समय
कोलकाता से उड़ान भरने पर झारखंड के आजमीन-ए-हज को 14 हजार रुपये की हाेती है बचत
किस दिन कितने बजे कोलकाता से उड़ान
25 जुलाई शाम 6:55 बजे
26 जुलाई सुबह 6:55 बजे
26 जुलाई दाेपहर 12:55 बजे
27 जुलाई रात 00:55 बजे
27 जुलाई सुबह 6:55 बजे
27 जुलाई शाम 6:55 बजे
28 जुलाई रात 00:55 बजे
28 जुलाई दाेपहर 12:55 बजे
28 जुलाई शाम 6:55 बजे
29 जुलाई सुबह 6:55 बजे
29 जुलाई दाेपहर 12:55 बजे
30 जुलाई रात 00:55 बजे
30 जुलाई सुबह 6:55 बजे
30 जुलाई शाम 6:55 बजे
31 जुलाई रात 00:55 बजे
31 जुलाई दाेपहर 12:55 बजे
31 जुलाई शाम 6:55 बजे
1 अगस्त सुबह 6:55 बजे
1 अगस्त दाेपहर 12:55 बजे
2 अगस्त रात 00:55 बजे
2 अगस्त शाम 6:55 बजे
3 अगस्त सुबह 4:35 बजे
3 अगस्त सुबह 7:45 बजे
3 अगस्त सुबह 9:55 बजे
4 अगस्त प्रात: 01:30 बजे
4 अगस्त प्रात: 3:35 बजे
5 अगस्त रात 00:35 बजे
5 अगस्त शाम 6:35 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola