सिल्ली : बस में दिया बच्ची को जन्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिल्ली : रविवार को एक महिला का बस में ही प्रसव हो गया. पुरुलिया से रांची जा रही राधेश्याम बस शाम में जैसे ही सिल्ली बस स्टैंड पहुंची. उस पर सवार बिरसी कछुआ नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके तुरंत बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया. स्थानीय लोगों ने बस चालक व […]
विज्ञापन
सिल्ली : रविवार को एक महिला का बस में ही प्रसव हो गया. पुरुलिया से रांची जा रही राधेश्याम बस शाम में जैसे ही सिल्ली बस स्टैंड पहुंची. उस पर सवार बिरसी कछुआ नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी.
इसके तुरंत बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया. स्थानीय लोगों ने बस चालक व कंडक्टर को प्रसूता को अस्पताल ले जाने की सलाह दी. जिसके बाद ड्राइवर फौरन बस घुमा कर सिल्ली सरकारी अस्पताल ले गया. जहां जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया. दोनों स्वस्थ हैं. महिला ने बताया कि वह बेड़ो थाना क्षेत्र के चपाड़ी गांव की है. पति व बच्चों के साथ वर्दवान ईंट भट्ठा में काम करने गयी थी. वहां से घर लौट रही थी. बस में वह पुरुलिया में सवार हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










