नागरमल मोदी सेवा सदन पर छह गुना जुर्माना, निलंबन मुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों से पैसा लेने के आरोप में झारखंड स्टेट आरोग्य स्टेट ने रांची के नागरमल मोदी सेवा सदन को योजना से निलंबित कर दिया था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच करायी गयी और पाया गया कि कुल छह मरीजों से अस्पताल द्वारा उपचार के लिए कुल 67 हजार 817 […]
विज्ञापन
रांची : आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों से पैसा लेने के आरोप में झारखंड स्टेट आरोग्य स्टेट ने रांची के नागरमल मोदी सेवा सदन को योजना से निलंबित कर दिया था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच करायी गयी और पाया गया कि कुल छह मरीजों से अस्पताल द्वारा उपचार के लिए कुल 67 हजार 817 रुपये लिये गये थे. अब विभाग द्वारा अस्पताल पर छह गुना राशि दंड स्वरूप झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही योजना से निलंबन मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है.
इससे संबंधित आदेश विभाग के उपसचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के अपर कार्यकारी निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है. अस्पताल को दंड स्वरूप कुल चार लाख छह हजार 902 रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है. आदेश में लिखा गया है कि अस्पताल द्वारा 22.2.19 को गीता देवी से 1500, 25.10.18 को मालती देवी से 2100, 9.2.19 को नीलम देवी से 60 हजार, 1.11.18 को ललिता कच्छप से 1900, अर्चना कुमारी से 425 और मो अली से 1892 रुपये लिये गये थे. कुल 67 हजार 817 रुपये लिये गये थे.
इसके एवज में अस्पताल को छह गुणा राशि चार लाख छह हजार 902 रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है. अस्पताल को यह हिदायत भी दी गयी है कि भविष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकार नयी दिल्ली के मार्गदर्शिका के अनुरूप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों की चिकित्सा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










